निजी अस्पताल नहीं मानता स्वास्थ्य विभाग के निर्देश, रोक के बाद भर्ती कर रहा मरीज,आडियो वायरल

Jan 10 2023

निजी अस्पताल नहीं मानता स्वास्थ्य विभाग के निर्देश, रोक के बाद भर्ती कर रहा मरीज,आडियो वायरल

लखनऊ। फैजुल्लागंज बंधा रोड के निजी अस्पताल में मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद संचालन पर रोक लगा दी था। स्वास्थ्य विभाग के रोक बाद भी अस्पताल में नए मरीज चोरी से भर्ती हो रहे हैं। सोमवार को अस्पताल संचालक व तीमारदार के बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वॉयल हुआ। इसमें संचालक मरीज को अपने अस्पताल में भर्ती के लिए बुला रहा था।
बता दें, कि लखीमपुरी खीरी के निघासन के राम औतार की आंतें फट गई थीं। मरीज को जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया था। आरोप है निजी अस्पताल के दलाल ने मरीज को फैजुल्लागंज बंधा रोड स्थित मेड स्टार हॉस्पिटल में दस दिसंबर को भर्ती कराया था। बिल का बाकी पैसों के भुगतान न करने पर मरीज को बंधक बनाने का आरोप लगा था। इतना ही नही मरीज के तीमारदार को बंधक बना कर उसकी जम कर पिटाई की गई थी। पिटाई का वीडियो विडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।
सीएमओ की टीम ने मामले की जांच के बाद बीती 26 दिसंबर को अस्पताल में मानक पूरे न होने पर संचालन पर रोक लगाई थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व अस्पताल से सांठगांठ का आरोप है। सोमवार को सीतापुर जिला अस्पताल के एंबुलेंस ड्राइवर ने तीमारदार को अस्पताल संचालक का नंबर थमाया। सस्ता व बेहतर इलाज का झांसा दिया। तीमारदार ने अस्पताल संचालक को फोन किया,तो उसने मरीज को अस्पताल
लाने की बात कही। इस पूरे मामले का आडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ।
वहीं अस्पताल का संचालक रियाज का कहना है अस्पताल में अभी मरीजों की भर्ती नहीं हो रही है। नर्सिंग होम के नोडल अफसर डॉ. एपी सिंह ने बताया अभी अस्पताल में नए मरीज भर्ती किए जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया अस्पताल में नए मरीज भर्ती मिले तो ताला लगाया जाएगा।